संदेश

aurat ki jidagi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

औरतें भी खुश होती हैं क्या ?

चित्र
महिला और पुरुषों की सरंचना बिलकुल अलग है यह तो हम जानते ही हैं पर क्या आप जानते औरतें पुरुषों से ज्यादा खुश और संतुष्ट रहती हैं। ये मैं नहीं बल्कि , 160 देशों के लिए गैलप वर्ल्ड पोल द्वारा किये गए रिसर्च में पाया गया है। रिसर्च में यह कहा गया है कि औरतें मर्दों से ज्यादा खुश और संतुष्ट रहती हैं। ...अब रिसर्च है तो बात साबित भी है और हम भारतीय महिलाओं पर तो यह रिसर्च शत - प्रतिशत सही बैठती है। अगर कोई न्यूज़ रिपोर्टर माइक लेकर निकले और हम महिलाओं से पूछे की "आपको किस बात से ख़ुशी मिलती है "तो  जवाब क्या होगा?  इसी सवाल की तलाश में जब मैं निकली तो बात लंबी हो गयी और मन में न जाने कितनी उठा पटक शुरू हो गयी। ..जवाब की बेचैनी ने पहले तो खुद को ही आईने के सामने खड़ा कर सवाल कर लिया। ....जवाब समझ नहीं आया कि  आखिर कौन सी ऐसी बात है जो मुझे खुशियां देती है। ... शादी शुदा हूँ और पतिव्रता नारी भी,तो पहला ख्याल तो पति परमेश्वर का ही आया। .... क्योंकि शादी के बाद हम महिलाओं की  पूरी खुशियां परिवार के आसपास  घूमकर ही रह जाती है।   शाद...

आखिर वह क्या गलत करती है ?

चित्र
हम महिलाओं पर लगने वाले कुछ आम इलज़ाम लेकर बनी मेरी ये कविता पढ़े और बताएं आप कितना इत्तेफाक रखती है मेरे इस ख्याल से। ......  पापा की दुलारी थी , कभी न किसी से हारी थी , अगर यही सोच वह ससुराल में रखती है , तो वह क्या गलत करती है?  सासू माँ से सासू हटा लो , ससुरजी को पापाजी पुकारो , माँ - बाप समझो और सेवा करो,  फ़र्ज़ के समय बेटी और हक़ के समय बहु बना दी जाती है , इस बात पर क्यों ? कहकर जब वो सवाल करती है,  तो क्या गलत करती है ? घर से पूरे परिवार तक  पति के मोज़े से लेकर उसके रूमाल तक , जब सब कुछ वह खुद संवार कर रखती है , ऐसे में  खुद को सँवारने पर अगर वह पार्लर जाकर थोड़ा खर्चती है,  तो वह क्या गलत करती है ? तारीफ के लिए पड़ोस के शर्मा जी की मॉडर्न बहु चाहिए , और पति को दोस्तों की डिज़ाइनर पत्नी , ऐसे में अगर वह खुद को थोड़ा जीन्स में फिट करती है , तो वह क्या गलत करती है? उम्मीदों से पली  बढ़ी , लाडो पिता की रही परी , पर जब ससुराल में कोई इज़्ज़त न मिली , तो खुद की आत्मसम्मान के लिए अगर वह सर उठा के बात करती है,  तो वह क्या गलत करती है? हर कल...