जय हो महिला दिवस की....

जय हो महिला दिवस की🙏🙏
8मार्च के लिए बहुत तैयारियां चल रही हैं, बहुत से कार्यक्रमों का बड़े स्तर पर आयोजन है, महिलाओं को सम्मानित कर खुद को समाज में एक प्रतिष्ठित प्राणी भी तो घोषित करना है।
महिलाओं की प्रगति के नाम पर कल्पना चावला, सानिया मिर्जा, किरण बेदी, सान्या नेहवाल जैसे चमकते नामों को सुनाकर आप असल स्थिति से मुंह नहीं मोड़ सकते....
बहुत कुछ चल रहा है देश में, चलने दो, अच्छा बुरा जो भी हो रहा है होने दो कोई फर्क नहीं पड़ता। बेशक नही पड़ता और ना ही पड़ना चाहिए आखिर आपको तो कोई समस्या नहीं है ना???
जी नहीं नही है...
पर कभी नहीं होगी ऐसा भी नहीं है...
अगर निर्भया जैसी साधारण लड़की पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सेफ नहीं , अगर हैदराबाद में अपनी स्कूटी से चलती लड़की सेफ नहीं, उन्नाव में परिवार के साथ चलती लड़की सेफ नहीं, तो क्या आप सेफ हैं आपके घर की बेटी का भविष्य सेफ है इस जंगल राज में। 
कभी रेप, कभी दहेज, कभी छेड़खानी, कभी जाति भेद क्या सचमुच महिलाएं प्रगति कर रही हैं। 
पिता के सामने उसकी बेटी से छेड़खानी रोकने पर गवानी पड़ी उस बाप को अपनी जान....आज बदहाल बेटी कर रही है न्याय की गुहार...

जय हो उन चमचमाती महिलाओं की जिनके आगे हमें एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी का दर्द नहीं दिखता, निर्भया के मां की पीड़ा नहीं दिखती, आयशा जो दहेज की बली हालहीं में चढ़ी उसके मन में जीने की ख्वाहिश नही दिखती। अफसोस इस बात का नहीं की कोई कुछ कर नहीं रहा अफसोस इस बात का है कि जो महिलाएं महिलाओं का मुद्दा लेकर बड़े पदों पर बैठी हैं उन्हें खुद भी इसकी आदत हो गई है...

पता है आपको को कोई फर्क नहीं पड़ता पर मुझे शर्म आती है महिला दिवस के नाम पर हो रहे इस शो बाजी को देखकर....माना उगते सूरज को हर कोई सलाम करता है पर चमकने के लिए उस सूरज को भी ढलना पड़ता है...पर इतनी बार न ढले की एक दिन वो उगे ही नहीं...और तब जो अंधेरा होगा ना वो बहुत पीड़ादायक होगा....
#सोच #womensupportingwomen #womensdayspecial #वूमेन #womensrights #womensupportwomen #socialissues #socialjustice #JusticeForWomen #ammazworld #positivethinking #SochBadloKhudKoBadlo #positivemindset #womenempoweringwomen #LaxmiAgarwal 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रेंडी सी-सेक्शन...