ठंडियों में आपकी स्किन मांगे केयर मोर
हम महिलाओं के लिए अपने शरीर, त्वचा की देखभाल करना किसी चैलेंज से कम नहीं। ख़ासकर उन शहरों में जहाँ ठण्ड और गर्मी अपनी चरमसीम पर होती है।
ठंडियों में आपकी त्वचा आम मौसम की तुलना में ज्यादा केयर मांगती है और अगर आप इसकी अनदेखी कर रही हैं तो आपकी खूबसूरती में ग्रहण लग सकता है। तो चलिए बताते हैं आपको कुछ आसान टिप्स जिससे आप की त्वचा ठंडियों में लगे खूबसूरत और आप हर उम्र में लगे जवां।
ठंडियों में आपकी त्वचा आम मौसम की तुलना में ज्यादा केयर मांगती है और अगर आप इसकी अनदेखी कर रही हैं तो आपकी खूबसूरती में ग्रहण लग सकता है। तो चलिए बताते हैं आपको कुछ आसान टिप्स जिससे आप की त्वचा ठंडियों में लगे खूबसूरत और आप हर उम्र में लगे जवां।
क्या करें -
👉सुबह नहाने के लिए अधिक हॉट वॉटर का चुनाव न करें। इससे आपके स्किन के अंदरूनी मॉइस्चर को नुक्सान पहुँचता है जिससे आपकी स्किन और ज्यादा ड्राई होती है है।
👉 हमेशा कम से कम समय में नहाएं।
👉नहाने के लिए गुनगुना पानी चुनें। एकदम से हॉट वाटर से नहाना आपकी स्किन के इंटरनल मॉइस्चर को नुक़सान पहुंचाता है।
👉नहाने के पानी में आधा चम्मच ग्लिसरीन या फिर नारियल का ते ल मिला लें यह आपकी स्किन को रूखेपन से प्रोटेक्ट रखेगी।
👉साबुन के बजाये क्लींजिंग लोशन चुनें, धीरे धीरे मसाज करके ही अपनी स्किन को धोएं।
👉नहाते ही तौलिये से पूरे शरीर पर रगड़ रगड़ कर पूरा पानी न सुखाएं, स्किन पर थोड़ी नमी बनी रहने दें।
नहाने के तुरंत बाद अपनी पसंदीदा मॉइस्चराइजर स्किन पर लगा लें इससे स्किन में पहले से बरकरार नमी तो कायम रहती है साथ ही तुरंत लगाया गया ऊपरी मॉइस्चराइजर आपकी स्किन को चार गुना ज्यादा सॉफ्ट बनाता है।
👉दिन में कम से कम 3 बार चेहरे, हाथों और लिप्स पर क्रीम और लिप बाम लगाएं।
👉 इसके अलावा हफ्ते में तीन दिन होममेड पैक्स का इस्तेमाल करें। जिसके लिए आप शहद, हल्दी , बेसन, ग्लिसरीन, गुलाबजल, आलू से ब्लीच , टमाटर का रस, जैसी आसानी से मिल जाने वाली सस्ती चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
👉रात को सोने से पहले भी अपनी स्किन को वाश , मॉइस्चराइज़ करना न भूलें।
अपने लिए समय निकालें आप स्वस्थ और खूबसूरत रहेंगी तो परिवार में भी उसकी झलक दिखेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें